पचरुखी: पपौर गांव से दो शराबी गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए भेजे गए सिवान
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पपौर से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार की देर रात ये गिरफ्तारी की। गिरफ्तार शराबियों में महादेवा थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी जितेंद्र कुमार और मनु यादव शामिल हैं। बुधवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने फाइन हेतु दोनों बंदियों को सिवान कोर्ट में पेश किया।