बालोद: दल्लीराजहरा में दोबारा दिखा भालू, रात 2 बजे श्रमवीर चौक पर युवक ने मोबाइल में किया कैद, व्यस्त मार्ग पर बढ़ी दहशत
दल्लीराजहरा शहर में देर रात फिर एक बार भालू की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई। बस स्टैंड से थाने की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग श्रमवीर चौक में एक युवक ने भालू को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। जिसका वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे वायरल हो गया। वीडियो में भालू शांत अवस्था में सड़क पार करता हुआ दिख रहा है।