सकलडीहा: मिशन शक्ति अभियान का सकारात्मक असर, धीना पुलिस ने बिछड़े दंपति को जोड़कर लौटाई परिवार में खुशियां
कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने में भी चंदौली पुलिस लगातार प्रभावी भूमिका निभा रही है। मिशन सत्य अभियान फेज 5.0 के तहत पारिवारिक विवादों को सुलझाने और बिछड़े दंपत्तियों को पुनः एक करने की पहल जारी है। इसी क्रम में थाना धीना एवं मिशन शक्ति केंद्र के अथक प्रयास से सोमवार दोपहर एक बिछड़े दंपती फिर से एक साथ रहने को तैयार हुआ।