ठाकुरद्वारा: ग्राम दलेल नगर थाना टांडा में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को भगतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 11-11-2025 को थाना भगतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अमन पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम दलेल नगर थाना टांडा जनपद रामपुर को गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।