मोहिउद्दीननगर: राजाजान में वासंतिक रबी कृषि जनकल्याण चौपाल में किसानों को मिश्रित खेती की जानकारी दी गई
राजाजान में शुक्रवार की सुबह करीब 11: 32 बजे वासंतिक रबी कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि अधिकारी ने बताया कि बदलते समय में किसानी का ट्रेंड भी बदला है। परंपरागत खेती की जगह अब किसान मिश्रित खेती कर आर्थिक रूप से सबल हो सकते हैं। इसकी खेती के लिए सरकारी स्तर से किसानों को प्रोत्साहन एवं सब्सिडी भी दी जा रही है।