भुंतर: शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला बस्तोरी-2 में हुए नुकसान का जायजा पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने लिया
Bhuntar, Kullu | Sep 17, 2025 पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने आज शहीद जयपाल राजकीय उच्च पाठशाला बस्तोरी-2 में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह वही विद्यालय है जिसे हमने अपने कार्यकाल के दौरान अपग्रेड करवाया था। आज इस विद्यालय को चारों ओर से भूस्खलन ने घेर लिया है और यह पूरी तरह खतरे में है। यहां पढ़ने वाले बच्चों और नीचे बसे मकान की सुरक्षा को लेकर स्थिति बेहद गंभीर है।