SGMH रीवा में महापाप: जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी, अस्पताल बना 'राजू करचूली' का अवैध कार वॉशिंग सेंटर! मुख्यमंत्री जी... क्या नीचे से ऊपर तक बंट रहा है इसका कमीशन?
रीवा। रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) से एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे विंध्य के स्वास्थ्य सिस्टम और रीवा संभाग के प्रशासनिक इकबाल को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक तरफ अस्पताल के भीतर भर्ती गरीब मरीज और उनके परिजन भीषण गर्मी में पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए तड़प रहे हैं, दूसरी तरफ OPD के ठीक सामने सरेआम गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का नंगा नाच चल रहा है।
अस्पताल परिसर में पिछले 2 साल से बिना किसी टेंडर और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे पार्किंग संचालक राजू करचूली की दादागिरी देखिए— जनसेवा के लिए बने इस परिसर को उसने अपना पर्सनल 'कार वॉशिंग सेंटर' बना दिया है। जहां मरीजों की जान बचाने के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां खुलेआम बीच सड़क पर