फतेहपुर थाना क्षेत्र के सवितापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। विवाद के दौरान लाठी-डंडों का उपयोग हुआ, जिसमें एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में 65 वर्षीय फुलझारा, 40 वर्षीय रमेश कुमार, रिषभ कुमार और गुड्डी शामिल हैं।