कन्नौज: निर्माणाधीन रोमा स्मारक का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण, 94% कार्य हुआ पूर्ण
कन्नौज में रोमा समुदाय को याद में तैयार किए जा रहे रोमा स्मारक का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति देखी गई। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना प्रबंधक के साथ निरीक्षण किया था जिसमे 94% तक कार्य पूर्ण होने की जानकारी सामने आई है।