सागर: पथरिया जाट में दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया
Sagar, Sagar | Dec 1, 2025 सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथरिया जाट में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।फरियादी कमलेश सूर्यवंशी ने बताया कि रविवार रात मोहल्ले में आई बारात के दौरान झगड़ा हुआ था।