महसी: खैरीघाट थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया
खैरीघाट थाने की मिशन शक्ति टीम ने अलग अलग स्थान पर अभियान चला कर महिलाओं को बढ़ते अपराध को लेकर जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को महिला अपराध के प्रति सचेत किया। साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी।