इटावा: इकदिल क्षेत्र में चोरबरी के पास 24 घंटे से लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला, दमकल की मदद से पुलिस ने निकाला
Etawah, Etawah | Apr 25, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के चोरवरी के पास कुंआ में 24 घंटे से लापता अशोक कुमार पुत्र राम बाबू राठौर 48 निवासी शिव नारायण मड़ैया कोतवाली का शव शुक्रवार सुबह 10 बजे मिला, पुलिस ने दमकल की मदद से 50 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए दोपहर 12 बजे भेजा। पिता ने बताया बेटा बीमार चल रहा था और आर्थिक तंगी से परेशान था।