हरसूद: हरसूद में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, 20 स्कूलों के 1292 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Harsud, Khandwa | Nov 21, 2025 अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को हरसूद विकासखंड के 20 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 1292 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुक्रवार को सांदीपनी विद्यालय हरसूद, अरिहंत पब्लिक स्कूल, शासकीय पीएम श्री कन्या शाला, अभिनव पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफन स्कूल सहित 20 स्कूलों में परीक्षा संपन्न हुई।