रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 274.32 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को रंगरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग का पिकअप वाहन और एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर नवगछिया की ओर ले जाया जा रहा है। चापर मोड़ के पास तलाशी के दौरान..