बालाघाट: मदनपुर में जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम मदनपुर में एक मकान की दीवाल गिरने से दीवाल के पास कपड़े धो रही एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सुलोचना पति दिनेश राहंगडाले 40 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलोचना अपने पति दिनेश राहंगडाले के साथ मजदूरी करती है। जिनके पड़ोस में ही रतिराम चौधरी का मकान है।