भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित सोभनाथ के बथान गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पूर्व होमगार्ड जवान नंद जी सिंह (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में पांच लोग घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम व आगजनी कर मुआवजा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
Jagdishpur, Bhojpur | Jun 9, 2026