आरा: बलिया में शादी का कार्ड बांटने गए दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत व दूसरा सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 8, 2025 बिहियां के समीप दो लोगों को अज्ञात वाहन टक्कर मार मौके से फरार हो गया। दोनों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज रत है। दोनों ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकरा गांव के रहने वाले हैं। शादी के कार्ड बांटने के लिए भोजपुर जिला में आए हुए थे। पुलिस के द्वारा दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।