वाड्रफनगर: धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का आरोप लगा
वाड्रफनगर गुरुवार विकासखंड के बलंगी धान समिति केंद्र में अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रभारी एक बोरी में 40.500 किलो की तय मानक मात्रा की जगह 41.200 किलो तक धान भरवा रहा है, साथ ही प्रति बोरी 1 किलो धान अतिरिक्त रूप से वसूल किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 175 बोरी के टोकन के बावजूद उनसे 178 बोरी धान भरवाया जा रहा है