अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंतर संचालित अम्बेडकर पाठशाला ग्राम रिछा में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि, महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कॉर्डिनेटर आनंद पाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में साबुद्दीन खान, रूपेन्द्र पाल, मनीष अहिरवार, जीतेंद्र मौजूद रहे।