गायघाट: गायघाट में बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में असामायिक मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालांकि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से बारिश रुकी हुई है। पहले बाढ़ ने और अब दो दिनों से जारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रखंड के 16 पंचायतों में पहले आई बाढ़ से खेत जलमग्न हो गए थे, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।