स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का वाराणसी में हुआ आगाज
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2025 वाराणसी में भारत सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाए जा रहे "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" एवं "राष्ट्रीय पोषण माह" का आगाज किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान पूरे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एवं राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा।