किशनगंज: स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ
किशनगंज बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत बुधवार को 4 बजे सदर अस्पताल में किया गया। यह विशेष अभियान आगामी 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत किशोरियों और महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग और HPV वैक्सीन जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।