हज़ारीबाग: भारत स्काउट और गाइड ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
भारत स्काउट और गाइड, राज्य प्रशिक्षण केंद्र जिला मुख्यालय, हजारीबाग में शुक्रवार को दोपहर दो बजे संस्था का 75वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी ,बटेश्वर प्रसाद मेहता रहे।