बक्सर: एसपी के निर्देश पर ज़िले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण अभियान, 8 गिरफ्तार, ₹94 हजार जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Dec 2, 2025 बक्सर जिले में एसपी शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 94 हजार रुपए वाहन अधिनियम के तहत उल्लंघन के मामले में जुर्माना की वसूली की गई है। इस दौरान शराब सेवन के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही शेष को अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है।