संग्रामपुर: काली पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर संग्रामपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी काली पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को शाम 5 बजे संग्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।