कोरबा: प्रगति नगर के मटका फोड़ मैदान में 8 फीट का अजगर मिला, स्नैक कैचर टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Korba, Korba | Nov 30, 2025 प्रगति नगर स्थित मटका फोड़ मैदान में शनिवार शाम करीब 8 फीट लंबे अजगर के दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उस समय बच्चे मैदान में खेल रहे थे और आसपास के लोग रोज़ाना की तरह टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक मैदान के किनारे झाड़ियों के पास अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना