अमरोहा: अमरोहा के विकास पर फोकस: सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने गांधी सभागार में दिशा की बैठक में दी बड़ी सौगातों की झलक
Amroha, Amroha | May 13, 2025 आज मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा गांधी सभागार में अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले के तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।