नावां: हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित ₹1000 के इनामी बदमाश को मारोठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Nawa, Nagaur | Nov 25, 2025 हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित ₹1000 के इनामी बदमाश को मारोठ पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी बद्री प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भिजवाया गया।