गढ़वा: सोनपुरवा में शमीम खान की पत्नी सदिका बीवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Dec 1, 2025 गढ़वा थानांतर्गत सोनपुरवा रेलवे लाइन उसपार निवासी शमीम खान की 42 वर्षीया पत्नी सदिका बीवी की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में घर में ही रविवार की रात हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पति शमीम ने बताया कि पत्नी रात 10 बजे घर से बाहर शौच करने गई थी। उसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। देर रात उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।