टैक्टर खरीदने की खुशी अगले ही दिन मातम में बदली, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नया ट्रैक्टर खरीदने के दूसरे ही दिन 25 वर्षीय राकेश शंकर डामोर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। राकेश सोमवार को खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। राकेश अपने पीछे छह माह के मासूम बेटे को छोड़ गया। गांव में शोक और परिवार में चीख-पुकार का माहौल है।
#Dungarpur #Dhambola #RoadAccident #TractorAccident #RajasthanNews BreakingNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 9, 2026