मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत दंदरौआ रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर आई और बाइक से टकराकर खेत में गिर गई। उक्त घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं कार एवं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।घटना का वीडियो रविवार को लगभग 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।