डुमरी: जिप सदस्या ने वन विभाग द्वारा लक्ष्मणटुंडा, खैराटुंडा एवं रोशनाटुंडा से लगी पहाड़ी पर वृक्षारोपण कार्य के लिए जताया आभार
Dumri, Giridih | Nov 5, 2025 जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने बुधवार को वन विभाग द्वारा लक्ष्मणटुंडा,खैराटुंडा एवं रोशनाटुंडा से लगी पहाड़ी पर वृक्षारोपण कार्य हेतु धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।उन्होंने सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी पर उनके आग्रह पर वन विभाग द्वारा कराए गए वृक्षारोपण कार्य से अब वह पहाड़ी दुल्हन सी सजी हुई प्रतीत होती है।