लालगंज: हथेड़ा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को मिला मेडल और प्रमाण पत्र
हलिया के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में रविवार सुबह 10:00 बजे से नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छानवे विधायक द्वारा फीता काट कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। जिसमें कबड्डी महिला में बिरसा मुंडा व वीर एकलव्य के बीच हुआ। जिसमें बिरसा मुंडा की विजयी रही।