जमुनहा: इमलिया करनपुर तालाब रोड के पास घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
इमलिया करनपुर तालाब रोड के पास से घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला एक अभियुक्त दिलीप कुमार कश्यप निवासी मनवरिया दीवान गिरफ्तार हुआ है। आरोप है की बीते 22 नवंबर को घर के लोग रिश्तेदारी में गए थे, घर मे सोते समय आरोपी ने दुष्कर्म किया। वही शोर मचाने पर लड़की के चाचा मौके पर पहुंचे तब आरोपी फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।