जगदलपुर: बे मौसम बरसात और आंधी तूफान से जगदलपुर के धरमपुरा सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित
जगदलपुर में बेमौसम बारिश का कहर देखने को मिला है. सबसे ज्यादा बिजली विभाग प्रभावित हुआ है. नगर के कई इलाकों में आंधी से पेड़ गिर गए. इसके साथ ही तेज हवाओं की वजह से बिजली के पोल और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई. इससे नगर में बिजली सेवा प्रभावित रही. बिजली विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।