बेगूसराय: सदर प्रखंड के सभागार में खरीफ महोत्सव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की जानकारी दी गई
सदर प्रखंड के सभागार में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे खरीफ महोत्सव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर कृषि विभाग अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई.