गाज़ीपुर: गाजीपुर में मेगा ऋण शिविर का भव्य आयोजन, राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ, 225 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित
गाजीपुर के ऑडिटोरियम हाल में आज मेगा ऋण शिविर का भव्य आयोजन किया गया,जहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शिविर में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,मुद्रा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड समेत कई योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।