सिवनी: जिला अस्पताल परिसर में मिली अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
Seoni, Seoni | Dec 1, 2025 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में गत दिवस मिली अज्ञात महिला की लाश की शिनाख्त नही हो पाई है। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की शिनाख्ती के प्रयास किये गए। लेकिन महिला की पहचान नही हो पाई। फिलहाल पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई करते हुए महिला के शव का पीएम कराया है।