पट्टी: रीठी पेट्रोल पंप के पास नीलगाय से टकराई बाइक, महिला समेत तीन लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिससे महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखचैन गांव निवासी अंकित (30 वर्ष) अपनी भाभी और भतीजी को लेकर बाइक से पट्टी आ रहा था। जैसे ही वह रीठी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा