करतला: 12 हाथी सक्ती रेंज में चले गए, 39 ने फसलें खाई और रौंदी
Kartala, Korba | Nov 29, 2025 वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में घूम रहे 12 हाथी गुरुवार रात सक्ती रेंज चले गए हैं। 39 हाथियों ने 25 किसानों की धान, सब्जी, केला और नारियल के पेड़ को नुकसान पहुंचाया है। हाथी रोज बाड़ी मैं घुस रहे हैं। बालको के फुटका पहाड़ में घूम रहे हाथी फुटका पहाड़ और दूधीटांगर में धान की फसल को खा गए। हाथियों के माखुरपानी की ओर जाने की संभावना है। इसी मार्ग से लोग पिकनिक