बकावंड: बकावंड जनपद कार्यालय में विधायक लखेश्वर बघेल ने पंचायत सचिवों की मनमानी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर दिया धरना
पंचायत सचिवों की मनमानी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के खिलाफ आज बकावंड जनपद पंचायत में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह धरना करीब दो घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें क्षेत्र के सरपंच, उप सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *सरपंचों की शिका