सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | रून्नीसैदपुर
🔴 महिन्दवारा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या कांड के दो आरोपी गिरफ्तार
रून्नीसैदपुर के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी रामाशंकर प्रसाद हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय यादव उर्फ दिग्विजय कुमार और रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 16 मई को अपराधियों ने रामाशंकर प्रसाद को गोली मार दी थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में 11 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं मुख्य आरोपी राकेश राय अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से इनाम घोषित है।
#SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #Runnisaidpur #MahindwaraPolice #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #SitamarhiNews #MurderCase #PoliceAction #Arrested #BiharPolice #RunnisaidpurNews #Mahindwara #LatestNews #HindiNews #CrimeUpdate #Bataroli #Justice