बड़वानी शहर की होनहार बेटी स्नेहा दावदे ने अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस राष्ट्रीय टीम में बड़वानी की स्नेहा दावदे ने बतौर श्रेष्ठ मिडफील्डर की भूमिका निभाते हुए देश और अपने गृह नगर को गौरवान्वित किया है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने देश की राजधानी दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से विशेष भेंट की। खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया।
हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात के बाद टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेहा दावदे आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर श
Barwani, Barwani | Jun 9, 2026