Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश - जनसुनवाई में 157 आवेदन हुये प्राप्त - शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री निशांत भूरिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री शिवरंजन सिंह, एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 157 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 157 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

MORE NEWS

प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित
----
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आबंटित की गईं ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जल गंगा संवर्धन योजना में लिए गए कार्यों की स्थिति, शालाओं की छत की स्थिति (वर्षा के आगमन के पूर्व सही स्थिति में है या नहीं), आगामी पौधारोपण हेतु तैयारियों का विवरण, जलस्त्रोतों की साफ सफाई/जीर्णाेद्धार, नदी के घाटों, नहरों की सफाई, फीडर चौनलों की सफाई/उन पर अतिक्रमण की जानकारी, शालाओं की पानी की टंकियों की सफाई, नल जल योजना से जल आपूर्ति की स्थिति, नल जल योजना के पाइप लाइन लीकेज का निरीक्षण, जल कर लिए जाने की प्रगति, चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी, पंचायतों द्वारा विद्युत बिलों के भुगतान की प्रगति, वॉश ऑन व्हील्स के माध्यम से शालाओं के शौचालय प्रतिमाह साफ कराए जाने की प्रगति तथा शालाओं में बालिकाओं हेतु टॉयलेट की स्थिति सहित 50 एवं पीडीएस का निरीक्षण एवं 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव से ली गई तथा रिपोर्ट तैयार प्रस्तुत की गई।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित ---- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आबंटित की गईं ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया गया। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जल गंगा संवर्धन योजना में लिए गए कार्यों की स्थिति, शालाओं की छत की स्थिति (वर्षा के आगमन के पूर्व सही स्थिति में है या नहीं), आगामी पौधारोपण हेतु तैयारियों का विवरण, जलस्त्रोतों की साफ सफाई/जीर्णाेद्धार, नदी के घाटों, नहरों की सफाई, फीडर चौनलों की सफाई/उन पर अतिक्रमण की जानकारी, शालाओं की पानी की टंकियों की सफाई, नल जल योजना से जल आपूर्ति की स्थिति, नल जल योजना के पाइप लाइन लीकेज का निरीक्षण, जल कर लिए जाने की प्रगति, चरागाहों पर अतिक्रमण की जानकारी, पंचायतों द्वारा विद्युत बिलों के भुगतान की प्रगति, वॉश ऑन व्हील्स के माध्यम से शालाओं के शौचालय प्रतिमाह साफ कराए जाने की प्रगति तथा शालाओं में बालिकाओं हेतु टॉयलेट की स्थिति सहित 50 एवं पीडीएस का निरीक्षण एवं 100 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव से ली गई तथा रिपोर्ट तैयार प्रस्तुत की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

स्वच्छता अभियान के तहत बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश
----
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ सीईओ श्री विकास राव के मार्गर्शन में बल्देवगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों एवं युवाओं ने स्वच्छता संबंधी बैनर के साथ रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
अभियान अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खरीला में वार्ड क्रमांक 2 के माध्यमिक शाला खरीला में जनसहयोग से स्वच्छता का कार्य किया गया जिसमें सरपंच श्री घिरु कुम्हार, उपसरपंच श्री गजेंद्र सिंह बुंदेला, वरिष्ठजन श्री राम सिंह, वार्ड पंच श्री रामदास रैकवार, सहायक सचिव श्री संजय प्रताप सिंह बुंदेला सहित स्कूल के छात्र एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरकर खालसा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में स्थित पंचायत भवन की सफाई का कार्य सरपंच श्री हरदास वंशकार, उप सरपंच श्रीमती मनीषा राजा, सचिव, सहायक सचिव एवं ग्राम वासियों के जन सहयोग से किया गया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

स्वच्छता अभियान के तहत बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश ---- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ सीईओ श्री विकास राव के मार्गर्शन में बल्देवगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों एवं युवाओं ने स्वच्छता संबंधी बैनर के साथ रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान अंतर्गत आज ग्राम पंचायत खरीला में वार्ड क्रमांक 2 के माध्यमिक शाला खरीला में जनसहयोग से स्वच्छता का कार्य किया गया जिसमें सरपंच श्री घिरु कुम्हार, उपसरपंच श्री गजेंद्र सिंह बुंदेला, वरिष्ठजन श्री राम सिंह, वार्ड पंच श्री रामदास रैकवार, सहायक सचिव श्री संजय प्रताप सिंह बुंदेला सहित स्कूल के छात्र एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सरकर खालसा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में स्थित पंचायत भवन की सफाई का कार्य सरपंच श्री हरदास वंशकार, उप सरपंच श्रीमती मनीषा राजा, सचिव, सहायक सचिव एवं ग्राम वासियों के जन सहयोग से किया गया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावस्ती
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बसभरिया गांव में एक गाय पिछले 5 दिनों से लगातार एक ही खेत में परिक्रमा कर रही है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों लोग पहुंच रहे हैं।
पशु चिकित्सकों द्वारा कई बार जांच और उपचार किए जाने के बावजूद गाय का परिक्रमा करना जारी है। यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा और लोगों की आस्था का विषय बन गई है।
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव
रिपोर्ट : प्रभु दयाल गौतम 📰🐄

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रावस्ती उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बसभरिया गांव में एक गाय पिछले 5 दिनों से लगातार एक ही खेत में परिक्रमा कर रही है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों लोग पहुंच रहे हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा कई बार जांच और उपचार किए जाने के बावजूद गाय का परिक्रमा करना जारी है। यह अनोखी घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा और लोगों की आस्था का विषय बन गई है। मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव रिपोर्ट : प्रभु दयाल गौतम 📰🐄

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 9, 2026

स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश 
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ सीईओ श्री विकास राव के मार्गर्शन में बल्देवगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों एवं युवाओं ने स्वच्छता संबंधी बैनर के साथ रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

अभियान में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ सीईओ श्री विकास राव के मार्गर्शन में बल्देवगढ़ जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों एवं युवाओं ने स्वच्छता संबंधी बैनर के साथ रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026