टेढ़ागाछ–बहादुरगंज मुख्य सड़क बदहाल, लोगों में आक्रोश
टेढ़ागाछ से बहादुरगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
Bahadurganj, Kishanganj | Jun 9, 2026