थाना क्षेत्र के फत्तूचक गांव में घरेलू कलह के कारण संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि परिजन गुरुवार की देर रात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लेकर पहुंचे , जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।