दुमका: नगर परिषद ने दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक पॉलीथिन जांच अभियान चलाया
Dumka, Dumka | Nov 29, 2025 आज शनिवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब नगर परिषद द्वारा पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। दल बल के साथ नगर परिषद के कर्मी शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से अभियान की शुरुआत की। टीम द्वारा दुकान में पॉलीथिन की जांच की गई। अभियान टीन बाजार चौक तक चला। इस बीच विभिन्न दुकानों से लगभग 30केजी पॉलीथिन जप्त किया गया। टीम द्वारा दुकानदार पर आर्थिक दंड भी लगाया गया।