हाथरस: नए जिलाध्यक्ष के आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थिति भाजपा जिला कार्यालय पर नए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के आगमन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाथरस शहर मे प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मंदिर के दर्शन करने के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराया।