जवाहर नगर में महिला सिपाही के सुसाइड के मामले में पुलिस ने 1 दरोगा और 1 सिपाही पर FIR दर्ज की है। 29 नवंबर की दोपहर थाना रोरावर में तैनात महिला सिपाही हेमलता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतिका महिला सिपाही हेमलता के भाई उपेंद्र सिंह के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।