गौहद थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नवंबर 9 निवासी 2 नाबालिक किशोरी 4 दिसंबर को वार्ड 4 में आयोजित शादी समारोह से अचानक गायब हो गई।परिजनों ने गोहद थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने साइबर एवं मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को लगभग 1 बजे दोनों नाबालिक किशोरियों को दस्तयाब कर लिया। पुलिस दोनों किशोरियों से पूछताछ कर रही है।